रायपुर। राजधानी रायपुर के नवा रायपुर के निमोरा के पास अज्ञात महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। खबरों के अनुसार मृतक महिला के शरीर पर चोट के निशान है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में अज्ञात वाहन के टक्कर महिला की मौत की आशंका जताई है। हालांकि मृतक महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। अज्ञात महिला की उम्र 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है। यह मामला राखी थाना इलाके का है। बतादें कि 24 घंटे में राजधानी में दो अलग-अलग जगहों से संदिग्‍ध लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।

जली कार में मिली युवक की लाश

वहीं रायपुर के माना थाना अंतर्गत धनेली के पास संदिग्ध हालत में एक जली हुई कार मिली है। कार में एक युवक की जली हुई लाश मिली है। मृतक की पहचान चंद्रशेखर सिंह के रूप में पहचान हुई है, जो शद्दानी दरबार इलाके का बताया जा रहा है। मृतक पुलिस विभाग से रिटायर्ड हवलदार का बेटा बताया जा रहा है। आग लगने का कारण अज्ञात है। फिलहाल यह हादसा है या हत्‍या इसका पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची माना थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।