महाकुंभ से पहले प्रयागराज जंक्शन को मिली रेल कोच रेस्टोरेंट की सौगात
प्रयागराज । प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लिए डबल इंजन की सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। ऐसे में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए प्रयागराज के जंक्शन रेलवे स्टेशन में रेल कोच रेस्टोरेंट का निर्माण किया गया है और सिविल लाइंस की ओर से जंक्शन रेलवे स्टेशन में इसकी शुरुआत कर दी गई है।
प्रयागराज महाकुंभ कई अभिनव प्रयोगों का साक्षी बन रहा है। इसी के तहत प्रदेश के पहले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और पहले यातायात पार्क के बाद अब कुंभ नगरी में रेल कोच रेस्टोरेंट की सुविधा भी उपलब्ध हो गई है। जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर बने रेल कोच रेस्टोरेंट को मंगलवार से शुरू कर दिया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के जन संपर्क अधिकारी अमित सिंह बताते हैं कि लखनऊ, बरेली, वाराणसी, झांसी और आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के बाद अब प्रयागराज यूपी का छठवां रेलवे स्टेशन है, जहां रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू हो गया है।
पर्यटक मील्स ऑन व्हील की थीम पर ट्रेन की पटरियों पर कोच में जायके का लुत्फ उठा सकेंगे। इसमें रेलवे के पुराने एसी टू कोच को रेस्टोरेंट का लुक दिया गया है। रेल कोच रेस्टोरेंट के अंदर एक बार में 56 लोग बैठ सकते हैं, जिसके लिए यहां कुल 14 टेबल की व्यवस्था की गई है। हर एक टेबल के साथ दो-दो सोफे लगाए गए हैं । इसमें चार लोग आसानी से बैठ सकते हैं। महाकुंभ को देखते हुए रेल कोच रेस्टोरेंट में यात्रियों को सौ फीसदी शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा। रेल कोच रेस्टोरेंट 24 घंटे ओपन रहेगा। वहीं रेल कोच रेस्टोरेंट में दो सेल्फी प्वाइंट और फुहारे भी लगाए गए हैं। इसके अलावा बच्चों के खेलने के लिए अलग से स्पेस बनाया गया है, जिसमें फैमिली के साथ आने वाले बच्चे खुली हवा में खेल सकें। जन संपर्क अधिकारी के मुताबिक जंक्शन के अलावा छिवकी व सूबेदारगंज में भी रेल कोच रेस्टोरेंट का निर्माण हो रहा है, जो महाकुंभ से पहले बनकर तैयार हो जायेंगे।

थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों के गृह भेदन के 08 प्रकरणों में पिछले एक वर्ष से वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
नरसिंहगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ब्यावरा राजगढ़ से ISIS एजेंट गिरफ्तार
सावन सोमवार मेले में मिली अबोध बालिका गांधी नगर भोपाल से हुआ था अपहरण पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित परिजनों को सौंपी गई
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न वही प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ी धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया