Devoleena Bhattacharjee ने शेयर की बेबी बंप वाली तस्वीरें
टीवी की ‘गोपी बहू’ यानी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने साल 2022 में ब्वॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख से शादी की थी। इस कपल ने अपनी शादी परिवार की मौजूदगी में मुंबई से बाहर लोखंडवाला में कोर्ट मैरिज की थी। शादी के करीब डेढ साल बाद इस कपल को लेकर खबर आ रही है कि जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं।हालांकि अभी तक इन खबरों पर इस कपल का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की है। जिसे देख फैंस कयास लगा रहे हैं।देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा हुआ है। उन्होंने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर 6 तस्वीरें शेयर की है, जिसे देख फैंस भी हैरान हो गए हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।इन तस्वीरों में एक्ट्रेस क्रीम-टोन ड्रेस के साथ स्लीवलेस जैकेट भी कैरी की हुई है। बैकग्राउंड में नीले आसमान की भी एक झलक देखने को मिल रही है।इस दौरान एक्ट्रेस काफी खुश लग रही है। ये फोटोज देख यूजर्स का कहना है कि वह जल्द मां बनने वाली हैं। इन तस्वीरों के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- 'यात्रा को गले लगाते हुए, एक समय में एक कदम।

थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों के गृह भेदन के 08 प्रकरणों में पिछले एक वर्ष से वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
नरसिंहगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ब्यावरा राजगढ़ से ISIS एजेंट गिरफ्तार
सावन सोमवार मेले में मिली अबोध बालिका गांधी नगर भोपाल से हुआ था अपहरण पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित परिजनों को सौंपी गई
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न वही प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ी धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया