प्रेमी से शादी और धर्म परिवर्तन के बाद तलाक
लखनऊ । यहां के निगोहा में एक व्यक्ति ने अपनी पहचान छिपा एक महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता का आरोप है कि ताज मोहम्मद ने अपना नाम बबलू बताया था। उसने प्रेम जाल में फंसाया और अपने साथ ले गया था। जब पता चला कि उसका नाम बबलू नहीं बल्कि ताज मोहम्मद है तो उसने विरोध किया। इसके बाद ताज ने मारपीट कर जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया और उसका नाम नाजिया रख दिया। फिर उसके साथ निकाह किया।
पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि मजबूरी में उसके साथ रहना पड़ा। इस दौरान वह प्रेग्नेंट भी हो गई। फिर किसी तरह वह अपना गुजर बसर करने लगी। पीड़िता ने कहा कि उसने राजीव गांधी महिला विकास परियोजना में मेहनत मजदूरी करके पैसा इकट्ठा किया। महिला से पैसे लेकर ताज मोहम्मद सऊदी अरब चला गया। फिर धीरे-धीरे उसने आना जाना बंद कर दिया। बाद में पता चला कि ताज ने साजिया नाम की लड़की से निकाह कर लिया है जो लखनऊ के गोसाईगंज स्थित टोला मलौली की रहने वाली है। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। वह शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा और एक दिन उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कहा कि इसके बाद वह अपने भाई के पास गयी जहां उसके भाई ने उसे पनाह दी। इसी बीच एक दिन ताज मोहम्मद भाई के घर आया और झगड़ा करने लगा। फिर 3 बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। पीड़िता ने कहा कि पति के साथ रहने का रास्ते बंद हो गये तब थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में एसएचओ अनुज ने कहा कि मामले की जानकारी के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 115(2) मुस्लिम महिला विवाह अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम 2019 की धारा 3 और 4 इसके साथ-साथ यूपी विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3 और 5(1) के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है।

थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों के गृह भेदन के 08 प्रकरणों में पिछले एक वर्ष से वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
नरसिंहगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ब्यावरा राजगढ़ से ISIS एजेंट गिरफ्तार
सावन सोमवार मेले में मिली अबोध बालिका गांधी नगर भोपाल से हुआ था अपहरण पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित परिजनों को सौंपी गई
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न वही प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ी धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया