ज्ञानवापी मामला-एएसआई रिपोर्ट की कॉपी के लिए 11 लोगों ने किया आवेदन
वाराणसी । भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा वाराणसी जिला अदालत में जमा की गयी ज्ञानवापी परिसर की सर्वे रिपोर्ट की प्रतिलिपि प्राप्त करने के लिए बृहस्पतिवार को हिन्दू और मुस्लिम पक्ष की ओर से कुल 11 लोगों ने आवेदन किया। हिन्दू पक्ष के अधिवक्ता मदन मोहन यादव ने बताया कि वाराणसी के जिला जज एके विश्वेश ने बुधवार को मुकदमे के पक्षकारों को सर्वे की प्रतिलिपि उपलब्ध कराने का आदेश दिया था।
उन्होंने बताया कि सर्वे रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए आज दोपहर तक दोनों पक्षों के कुल 11 लोगों ने आवेदन किया है। यादव ने बताया कि पक्षकारों को सर्वे रिपोर्ट की प्रतिलिपि या तो बृहस्पतिवार को अथवा सोमवार को अदालत खुलने के बाद मिल सकती है। हिंदू याचिकाकर्ताओं के यह दावा करने के बाद कि 17वीं सदी की मस्जिद का निर्माण पहले से मौजूद मंदिर के ऊपर किया गया था अदालत ने सर्वेक्षण का आदेश दिया था। एएसआई ने 18 दिसंबर को सीलबंद लिफाफे में अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट जिला अदालत को सौंपी थी।

थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों के गृह भेदन के 08 प्रकरणों में पिछले एक वर्ष से वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
नरसिंहगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ब्यावरा राजगढ़ से ISIS एजेंट गिरफ्तार
सावन सोमवार मेले में मिली अबोध बालिका गांधी नगर भोपाल से हुआ था अपहरण पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित परिजनों को सौंपी गई
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न वही प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ी धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया