बिहार की सीतामढ़ी में झमाझम बारिश, 11 जिलों में यलो अलर्ट
पटना । बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन सर्कुलेशन बना है जिसका प्रभाव बिहार की सीतामढ़ी में आज 11 बजे के बाद तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। विज्ञान केंद्र ने 11 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 19 जिलों में गर्म दिन रहने की संभावना है।
वहीं सोमवार को राज्य के पटना, गया, मुंगेर और किशनगंज समेत कई शहरों में बारिश हुई थी। इसके साथ ही कई शहरों में तेज हवा चली। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि अगले 4 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है। बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है जिसके कारण उत्तर-पूर्वी बिहार में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में मौसम शुष्क रहेगा। दक्षिण पश्चिम बिहार में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। कल राज्य के उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व भाग के जिलों के एक या दो जगहों पर वज्रपात और तेज हवा 40-50 किमी प्रति घंटा के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं राज्य के उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों के एक या दो स्थानों पर गर्म और आर्द्र दिन रहने की संभावना है। 6 जून को राज्य के दक्षिण-पश्चिम भागों पटना, नालंदा, नवादा, गया के एक या दो स्थानों पर लू की संभावना है। राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण भाग के जिलों के एक या दो स्थानों पर गर्म और आर्द्र दिन रहने की संभावना है। 7 जून को राज्य के दक्षिण-मध्य भागों गोपालगंज, सीवान, सारण के एक या दो स्थानों पर लू की संभावना है। राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण भाग के जिलों के एक या दो जगहों पर गर्म व आर्द्र दिन रहने की संभावना है।

थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों के गृह भेदन के 08 प्रकरणों में पिछले एक वर्ष से वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
नरसिंहगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ब्यावरा राजगढ़ से ISIS एजेंट गिरफ्तार
सावन सोमवार मेले में मिली अबोध बालिका गांधी नगर भोपाल से हुआ था अपहरण पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित परिजनों को सौंपी गई
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न वही प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ी धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया