सभापुर गांव में धड़ल्ले चल रहे अवैध कबाड़ के गोदाम
नई दिल्ली । सभापुर गांव में अवैध रूप से धड़ल्ले से कबाड़ के गोदाम चल रहे हैं। जिला प्रशासन व नगर निगम ने अपनी आंखें मूंद रखी हैं। करीब 120 गोदाम हैं, इसमें से करीब 30 के पास ही जीएसटी नंबर है। आरोप है कि अवैध गोदाम में यहां चोरी का माल भी खुलेआम बेचा जा रहा है। वर्ष 2022 में एसडीएम संजय सोंधी ने 48 गोदाम सील किए थे। जुर्माना भरकर फिर से गोदाम चल रहे हैं। आरोप है कि प्रशासन की सांठगांठ से कबाड़ के गोदाम चल रहे हैं। आरोप है सईदउल्लाह, सलाउद्दीन व असलम प्रधान, नेता कसाई नाम के व्यक्ति मार्केट से मोटी रकम वसूलकर अधिकारियों को पहुंचा रहे हैं। अवैध गोदाम संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिन लोगों के पास जीएसटी नंबर व निगम का लाइसेंस है उनका कहना है कि अवैध गोदाम बंद होने चाहिए। निगम चाहे तो उनके कागजात जांच सकती है, जो लोग अवैध काम कर रहे है उनकी वजह से उन्हें भी परेशान होना पड़ता है।

थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों के गृह भेदन के 08 प्रकरणों में पिछले एक वर्ष से वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
नरसिंहगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ब्यावरा राजगढ़ से ISIS एजेंट गिरफ्तार
सावन सोमवार मेले में मिली अबोध बालिका गांधी नगर भोपाल से हुआ था अपहरण पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित परिजनों को सौंपी गई
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न वही प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ी धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया