खुशी ने स्वीकारा, नाक की सर्जरी और लिप फिलर्स करवाए थे
हाल ही में बालीवुड फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर ने अपनी प्लास्टिक सर्जरी को लेकर खुलासा किया है। एक पुराने वीडियो पर टिप्पणी करते हुए खुशी ने स्वीकार किया कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत से पहले नाक की सर्जरी और लिप फिलर्स करवाए थे। दरअसल खुशी कपूर ने एक पुराने वीडियो पर टिप्पणी करने वाले एक यूजर को जवाब देते हुए खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत से पहले नाक की सर्जरी और लिप फिलर्स करवाया था। वीडियो में, खुशी एक बच्ची के रूप में अपनी मां श्रीदेवी के साथ एक कार्यक्रम में भाग लेती हुई नजर आ रही हैं। उस वक्त उनके दांतों में ब्रेसेस लगे हुए थे।इस पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी ईमानदारी की सराहना की और इसे स्वीकार करने को सकारात्मक कदम बताया। उनका नाम इन दिनों वेदांग रैना के साथ जुड़ रहा है, जो उनके साथ द आर्चीज फिल्म में नजर आए थे और अब वो आलिया भट्ट के साथ फिल्म करने जा रहे हैं।

थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों के गृह भेदन के 08 प्रकरणों में पिछले एक वर्ष से वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
नरसिंहगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ब्यावरा राजगढ़ से ISIS एजेंट गिरफ्तार
सावन सोमवार मेले में मिली अबोध बालिका गांधी नगर भोपाल से हुआ था अपहरण पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित परिजनों को सौंपी गई
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न वही प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ी धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया