जिंदा बुजुर्ग को मृत घोषित किया, जांच के आदेश
कौशांबी । यूपी के कौशांबी जिले में एक 65 साल के जिंदा बुजुर्ग को मृतक घोषित कर दिया गया। वह खुद को जिंदा साबित करने के लिए महीनों से दर-दर की ठोकरें खाता रहा। थक हार कर बुजुर्ग डीएम के पास पहुंचा और उसने अपने जिंदा होने के सबूत पेश किए यह देख डीएम हैरत में पड़। इसके बाद डीएम ने जांच के आदेश दिए और कहा कि जिम्मेदारी तय कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिले की सिराथू तहसील के सौराई बुजुर्ग गांव के रहने वाले 65 साल के चंद्रपाल गांव से एक किलोमीटर दूर पान की एक छोटी सी दुकान पर चलाते हैं। बुजुर्ग को वृद्धा पेंशन मिलती थी जिससे उसका जीवन चल रहा था, लेकिन ग्राम विकास अधिकारी विकास शर्मा ने चंद्रपाल को मृतक दिखा कर उसकी पेंशन रोक दी। जब कई महीने पेंशन नहीं आई तो बुजुर्ग ने अधिकारी के पास पहुंच कर खुद के जिंदा होने का सबूत दिये, लेकिन आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी ने बुजुर्ग से अभद्रता करते हुए ऑफिस से भगा दिया। जिला अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि कड़ा ब्लाक के एक बुजुर्ग लाभार्थी को पेंशन मिल रही थी लेकिन कागजों में उन्हे मृतक दिखा था। इस मामले में जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों के गृह भेदन के 08 प्रकरणों में पिछले एक वर्ष से वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
नरसिंहगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ब्यावरा राजगढ़ से ISIS एजेंट गिरफ्तार
सावन सोमवार मेले में मिली अबोध बालिका गांधी नगर भोपाल से हुआ था अपहरण पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित परिजनों को सौंपी गई
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न वही प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ी धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया