पांच दिन बाद भी नहीं मिल पाया झारखंड में गायब हुआ विमान
जमशेदपुर, सोनारी एयरपोर्ट से मंगलवार को उड़ान भरने वाले ट्रेनी विमान के क्रैश होने के बाद जारी तलाश में शनिवार को पांचवें दिन भी सुराग नहीं मिल सका। चांडिल डैम में शनिवार को भी खोज के लिए गई नौसेना की टीम खाली हाथ लौट गई। वहीं, विमान हादसे में दो पायलट की मौत की जांच के लिए दिल्ली से डीजीसीए की टीम शनिवार को चांडिल डैम पहुंची। टीम सुबह 10.30 बजे जांच के लिए चांडिल डैम रवाना हुई व करीब साढ़े तीन घंटे तक डैम स्थित पियालडीह, काशीपुर, कल्याणपुर, कुमारी, मैसढ़ा, केसरगढ़िया एवं डीमुडीह में जाकर जांच की। टीम ने जिस जगह पायलट एवं ट्रेनी पायलट का शव मिला था,उस जगह की भी जांच की। साथ ही प्रत्यक्षदर्शी एवं अन्य कई ग्रामीणों से भी पूछताछ की।
नौसेना की टीम विमान की तलाश में शनिवार सुबह 8.30 बजे चांडिल डैम में गई थी, जो दोपहर दो बजे खाली हाथ लौट आई। टीम डैम के कल्याणपुर एवं किस्टोपुर में साइड स्कैन सोनार एवं अन्य उपकरणों के सहारे विमान की खोजबीन की। हालांकि टीम को सफलता नहीं मिली। खोजबीन के दौरान नौसेना का उपकरण एक मंदिर की दीवार से टकराकर धंस गया। टीम ने दीवार को हटाकर उपकरण को निकाला तथा उसके अंश को भी साथ ले आई। नौसेना की टीम रविवार को फिर से विमान की खोजबीन में निकलेगी।बता दें कि सोनारी एयरपोर्ट से मंगलवार सुबह 11 बजे अल्केमिस्ट एवियशन का टू सीटर ट्रेनी विमान ने उड़ान भरी थी। विमान में उस वक्त आदित्यपुर के इच्छापुर ग्वाला पाड़ा निवासी ट्रेनी पायलट शुभ्रोदीप दत्ता और पटना जक्कनपुर निवासी कैप्टन शत्रु आनंद सवार थे। बताया जाता है कि उड़ान भरने के 15 मिनट तक विमान एयर ट्रैफिक कंट्रोल की संपर्क में था, इसके बाद संपर्क टूट गया। इसके बाद पहले एनडीआरएफ और फिर एनडीआरएफ और नौसेना की संयुक्त टीम ने तलाश शुरू की थी। दोनों पायलट के शव गुरुवार को बरामद हुए थे।

थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों के गृह भेदन के 08 प्रकरणों में पिछले एक वर्ष से वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
नरसिंहगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ब्यावरा राजगढ़ से ISIS एजेंट गिरफ्तार
सावन सोमवार मेले में मिली अबोध बालिका गांधी नगर भोपाल से हुआ था अपहरण पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित परिजनों को सौंपी गई
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न वही प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ी धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया