बाबर आजम की दुल्हन बनने जा रही पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर
मुंबई । पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। वर्ल्ड कप के बीच हानिया आमिर के कुछ फैंस ने अफवाह फैला है कि अभिनेत्री पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम को डेट कर रही हैं। इस बीच खबर आ रही है कि हानिया आमिर पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम की दुल्हनिया बनने वाली हैं। कुछ महीने पहले हानिया आमिर फहाद मुस्तफा के शो द फोर्थ अंपायर एक्सप्रेस में दिखाई दी थीं। 26 साल की अभिनेत्री से पूछा गया कि वह किस क्रिकेटर को अपने से ज्यादा क्यूट मानती हैं। होस्ट ने उन्हें अजहर अली, बाबर आजम और नसीम शाह के रूप में तीन चॉइस दी थी। ये सवाल सुनने के बाद उन्होंने तुरंत अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड बाबर का नाम लिया था।
दूसरी ओर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के एक पुराने इंटरव्यू की क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वीडियो में बाबर से पूछा कि अगर उन्हें किसी फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री के साथ काम करने का मौका दिया जा तब वह माहिरा खान, महविश हयात या हानिया आमिर में से किसे चुनने वाले हैं। इस पर क्रिकेटर ने शरमाते हुए हानिया आमिर का नाम लिया था। होस्ट ने बाबर को यह भी याद दिलाया था कि अभिनेत्री लगभग उनकी ही उम्र की हैं।

थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों के गृह भेदन के 08 प्रकरणों में पिछले एक वर्ष से वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
नरसिंहगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ब्यावरा राजगढ़ से ISIS एजेंट गिरफ्तार
सावन सोमवार मेले में मिली अबोध बालिका गांधी नगर भोपाल से हुआ था अपहरण पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित परिजनों को सौंपी गई
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न वही प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ी धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया