पाकिस्तान के नए टेस्ट कप्तान गंभीर चोट से बचे
कराची । पाकिस्तान के नए टेस्ट कप्तान शान मसूद घरेलू मुकाबले के दौरान टीम के साथी सरफराज अहमद से टकराने के बाद गंभीर चोट से बचे हैं, जिससे अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे के लिए उनकी उपलब्धता खतरे में पड़ सकती थी। यह घटना रावलपिंडी स्टेडियम में कराची और मुल्तान के बीच लिस्ट-ए सेमीफाइनल मैच के दौरान हुई।
कराची के लिए खेल रहे शान और सरफराज मिड-ऑफ के पास विपरीत दिशा से कैच लेने के लिए दौड़े और दोनों के बीच आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद मसूद तुरंत उठने में असमर्थ दिखे। टक्कर के प्रभाव के कारण सरफराज ने बल्लेबाज सोहेब मकसूद का कैच भी टपका दिया। मसूद सहयोगी स्टाफ की मदद से मैदान बाहर निकले और इस दौरान कुछ समय के लिए मैच रुका रहा।
कराची टीम के एक अधिकारी ने कहा कि शुरुआती स्कैन में टखने में कोई गंभीर चोट नहीं दिखी है। कराची की पारी के दौरान शान ने सिर्फ 38 गेंदों पर 41 रन बनाए थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मौजूदा 2023-25 आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र के लिए शान को टेस्ट कप्तान नामित किया है।

थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों के गृह भेदन के 08 प्रकरणों में पिछले एक वर्ष से वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
नरसिंहगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ब्यावरा राजगढ़ से ISIS एजेंट गिरफ्तार
सावन सोमवार मेले में मिली अबोध बालिका गांधी नगर भोपाल से हुआ था अपहरण पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित परिजनों को सौंपी गई
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न वही प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ी धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया