ब्लैक रेंज रोवर वेलार के साथ पारस कलनावत का सेलिब्रेशन
Paras Kalnawat आज छोटे पर्दे के चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने टीवी सीरियल Anupamaa में समर शाह की भूमिका निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल की थी। अब वह पॉपुलर डेली सोप Kundali Bhagya का हिस्सा हैं। हाल ही में, अभिनेता ने प्रोफेशनल फ्रंट से इतर अपने दिवंगत पिता का ख्वाब पूरा किया है।
Paras Kalnawat ने एक लग्जरी गाड़ी खरीदी है। पिछले साल ही अभिनेता ने एक BMW खरीदा था और अब वह एक और चमचमाती गाड़ी के मालिक बन गए हैं। हाल ही में, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी गाड़ी की झलक दिखाई है।
Paras Kalnawat ने खरीदी गाड़ी
Paras Kalnawat ने BLACK Range Rover Velar खरीदी है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑल ब्लैक लुक में पारस मां के साथ गाड़ी की चाभी लेते हैं और फिर केक काटते हैं। गाड़ी की पूजा करने और नारियल फोड़ने के बाद वह कार राइड पर जाते हैं। क्लिप को शेयर करते हुए पारस ने अपने दिल की बात कही है।
Paras Kalnawat ने लिखा इमोशनल नोट
अनुपमा स्टार ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "वेलकम होम डैडी। सपने सच होते हैं। आपको बस कुछ साहसी फैसले, अपने माता-पिता का आशीर्वाद, अपने भाई-बहनों का प्यार और समर्थन, ईश्वर पर भरोसा, खुद पर विश्वास और लाखों लोगों की आपकी सफलता और विकास के लिए प्रार्थना करने की जरूरत है। मैं आप सभी को इस यात्रा में मेरे साथ रहने और मुझे खुद का बेहतर वर्जन बनने के लिए लगातार प्रेरित करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। बस इतना जान लें कि यह तो बस शुरुआत है। आपका बेटा एक युग की शुरुआत करने जा रहा है और जिंदगी की बेकरी में कुछ सपने पकाने जा रहा है।"

थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों के गृह भेदन के 08 प्रकरणों में पिछले एक वर्ष से वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
नरसिंहगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ब्यावरा राजगढ़ से ISIS एजेंट गिरफ्तार
सावन सोमवार मेले में मिली अबोध बालिका गांधी नगर भोपाल से हुआ था अपहरण पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित परिजनों को सौंपी गई
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न वही प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ी धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया