पाकिस्तान के जिन्ना हॉल में मनाई गई राजगुरु की 116वीं जयंती
करांची। भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान ने स्वतंत्रता सेनानी शहीद राजगुरु की 116वीं जयंती मनाई। फाउंडेशन ने वकीलों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में लाहौर हाईकोर्ट परिसर के जिन्ना हॉल में केक काटा।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने राजगुरु और उनके साथी भगत सिंह बौर सुखदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के यह तीनों महान सेनानियों को अंग्रेज हुकूमत ने 23 मार्च, 1931 को लाहौर में फांसी दे दी थी। फाउंडेशन के वकील मियां गुलाम उल्ला जोया ने कहा कि यह तीनों सेनानियों को झूठे मामले में फांसी दी गई थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार को उनके बलिदान को पहचानना चाहिए क्योंकि वे लोगों के लिए प्रकाश की किरण हैं। पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने सेंट्रल असेंबली में भगत सिंह को दो बार श्रद्धांजलि दी थी और कहा था कि पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में कभी भी उनके जैसा कोई वीर सेनानी नहीं रहा।

थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों के गृह भेदन के 08 प्रकरणों में पिछले एक वर्ष से वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
नरसिंहगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ब्यावरा राजगढ़ से ISIS एजेंट गिरफ्तार
सावन सोमवार मेले में मिली अबोध बालिका गांधी नगर भोपाल से हुआ था अपहरण पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित परिजनों को सौंपी गई
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न वही प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ी धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया