मान सम्मान इस प्रकार रहेगा बरकरार
मनुष्य के जीवन में मान सम्मान का बड़ा महत्व है। हर व्यक्ति को मान सम्मान पाने की आकांक्षा होती है। मनुष्य को अपनी प्रतिष्ठा बनाने में वर्षों लग जाते हैं। अपयश की स्थिति का कोई भी सामना नहीं करना चाहता है। समाज में प्रतिष्ठा बनी रहे और लगातार इसमें वृद्धि हो, इसके लिए वास्तु में कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
सुबह स्नान करते वक्त जल में गुड़, सोने की कोई वस्तु, हल्दी, शहद, शक्कर, नमक, पीले फूल आदि में से कोई भी एक चीज डालकर स्नान करें। ऐसा करने से गुरु दोष की शांति होती है और समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होती है। सुबह स्नान कर तांबे के पात्र में जल भरकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। दुर्गा सप्तशती के द्वादश अध्याय का नियमित पाठ करने से मनुष्य की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। रोजाना पक्षियों को दाना खिलाएं, ऐसा करने से भी सम्मान में वृद्धि होती है। रात में सोते समय अपने पलंग के नीचे एक बर्तन में थोड़ा सा पानी रख लें और सुबह इस पानी को घर के बाहर डाल दें। ऐसा करने से मिथ्या लांछन या अपमान की स्थिति से हमेशा बचाव होता है।

थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों के गृह भेदन के 08 प्रकरणों में पिछले एक वर्ष से वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
नरसिंहगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ब्यावरा राजगढ़ से ISIS एजेंट गिरफ्तार
सावन सोमवार मेले में मिली अबोध बालिका गांधी नगर भोपाल से हुआ था अपहरण पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित परिजनों को सौंपी गई
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न वही प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ी धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया