अंतरराज्यीय-अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन....
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने यहां 75वीं अंतरराज्यीय-अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन से मंगलवार को पुरुष टीम वर्ग का खिताब जीता और महिला वर्ग में उपविजेता रहा। एएआई ने पुरुषों के फाइनल में कर्नाटक को 3-0 से हराया।
महिलाओं की स्पर्धा में भी एएआई की टीम फाइनल में पहुंची लेकिन उन्हें महाराष्ट्र से हार का सामना करना पड़ा। पुरुष वर्ग के फाइनल में थारुन मन्नेपल्ली और मैसनाम मीराबा ने एकल जबकि अलाप मिश्रा एवं रविकृष्ण की जोड़ी ने युगल मुकाबले को जीत कर एएआई का दबदबा कायम किया।
महिला वर्ग के फाइनल में महाराष्ट्र की श्रुति मुंदादा, अलीशा नाइक और सिमरन सिंघी एवं ऋतिका ठाकर की युगल जोड़ी ने लगातार जीत के साथ टीम को चैंपियन बनाने में मदद की।

थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों के गृह भेदन के 08 प्रकरणों में पिछले एक वर्ष से वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
नरसिंहगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ब्यावरा राजगढ़ से ISIS एजेंट गिरफ्तार
सावन सोमवार मेले में मिली अबोध बालिका गांधी नगर भोपाल से हुआ था अपहरण पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित परिजनों को सौंपी गई
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न वही प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ी धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया