फिल्म 'फाइटर' के ट्रेलर ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर' की रिलीज डेट नजदीक आ रही है. हाल में ही मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज किया था. जिसने अब यूट्यूब पर धूम मचा दी है. ये यूट्यूब पर् नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है. लोगों को 'फाइटर' का एक्शन से भरपूर ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है तो ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की स्टीमी केमिस्ट्री भी छाई हुई है. चलिए बताते हैं आखिर 'फाइटर' के ट्रेलर को यूट्यूब पर कितने व्यूज मिल चुके हैं.
ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण जैसे सितारों से सजी 'फाइटर' देशभक्ति का जुनून दर्शकों में भर देती है. सिर्फ एक दिन में ट्रेलर ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है और सभी प्लेटफॉर्म पर 102 मिलियन व्यूज के साथ 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखा गया वीडियो बन गया है. जबकि यूट्यूब पर इसे 36 मिलियन व्यूज मिले हैं.
मेकर्स का दावा है कि 'फाइटर' के ट्रेलर ने सभी प्लेटफॉर्म पर अब तक 102 मिलियन व्यूज कलेक्ट किए हैं. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि दो दिन के अंदर यूट्यूब पर तो इसे 36 मिलियन व्यूज ही मिल पाए हैं. ये हैं अब तक के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले ट्रेलर.
Fighter की रिलीज डेट
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से वायाकॉम18 स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत 'फाइटर' गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हो रही है. इसी महीने 25 जनवरी को फैंस इसे थिएटर में एन्जॉय कर सकेंगे. जहां पहली बार दर्शकों को दीपिका और ऋतिक की जोड़ी देखने को मिलेगी.

थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों के गृह भेदन के 08 प्रकरणों में पिछले एक वर्ष से वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
नरसिंहगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ब्यावरा राजगढ़ से ISIS एजेंट गिरफ्तार
सावन सोमवार मेले में मिली अबोध बालिका गांधी नगर भोपाल से हुआ था अपहरण पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित परिजनों को सौंपी गई
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न वही प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ी धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया