ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दो कारों की टक्कर: एक की मौत, दो घायल
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह दो कार की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर-150 के पास की है जब एक मारुति स्विफ्ट कार और क्रेटा कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि हादसे में सुभय कुमार, गोविंद, रघुनाथ सिंह, उनकी पत्नी मधु राठौड़ गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया और अन्य तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मामले की जांच जारी है।

थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों के गृह भेदन के 08 प्रकरणों में पिछले एक वर्ष से वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
नरसिंहगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ब्यावरा राजगढ़ से ISIS एजेंट गिरफ्तार
सावन सोमवार मेले में मिली अबोध बालिका गांधी नगर भोपाल से हुआ था अपहरण पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित परिजनों को सौंपी गई
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न वही प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ी धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया